BNMU में पीजी स्पॉट राउंड एडमिशन की तिथि में बदलाव: नौ दिसंबर को मेधा सूची का होगा प्रकाशन, 10 से 13 दिसंबर तक होगा नामांकन – Madhepura News

Spread the love share



मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी (सत्र 2024-26) में ऑन स्पॉट नामांकन को लेकर तिथियों में बदलाव किया है। अब स्पॉट राउंड नामांकन के लिए मेधा सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा। महाविद्यालय और विभाग में 10 से 13 दिसंबर तक चयनित विद्या

.

पंजीयन की तिथि 15 से 19 दिसंबर तक रखी गई है। जबकि, विलंब शुल्क के साथ पंजीयन 20 व 21 दिसंबर को होगा। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि नामांकन के समय महाविद्यालय व विभाग की ओर से आवेदकों के प्राप्त अंक, अंक पत्र व अन्य अभिलेखों का मिलन यूएमआईएस पोर्टल पर दिए गए संबंधित विवरण से किया जाना आवश्यक है। विसंगति की स्थिति में सभी उत्तरदायित्व महाविद्यालय व विभाग का होगा।

डीएसडब्ल्यू ने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन के लिए यह अंतिम अवसर है। इसके बाद तिथि में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी। सभी कॉलेज और विभागों को सूचित किया गया है कि अपलोड किए गए अंतिम सूची के आधार पर ही विद्यार्थियों का नामांकन लें।

स्नातक में पंजीयन का अंतिम मौका

बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक (सत्र 2024-28) में नामांकित छात्र-छात्राओं को पंजीयन करने का एक और मौका दिया है। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में नामांकित छात्र-छात्राएं विलंब शुल्क के साथ 9 व 10 दिसंबर तक पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए विलंब शुल्क 500 रुपए देना होगा।

सभी प्रधानाचार्ययों से अनुरोध किया गया है कि नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन ससमय किया जाए। साथ ही पंजीयन से संबंधित सभी कागजातों, अभिलेख की जांच सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में पंजीयन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।



Source link


Spread the love share