टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव के लिए आज वोटिंग: देर शाम तक होगी मतगणना; 85 कमेटी मेंबर के लिए हो रहा इलेक्शन – Jamshedpur (East Singhbhum) News

Spread the love share



मतगणना पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों की पहली बैठक आयोजित होगी। (फाइल)

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होने के बाद, शाम 6 बजे से ओल्ड कैंटीन कम्यूनिकेशन हॉल में मतगणना शुरू होगी।

.

पदाधिकारियों का चयन आज ही

मतगणना पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों की पहली बैठक आयोजित होगी। इसमें सबसे पहले को-ऑप्शन पर चर्चा होगी। इसके बाद 85 कमेटी मेंबरों में से 25 ऑफिस बियरर का चुनाव किया जाएगा।

कई निर्वाचन क्षेत्रों में कांटे की टक्कर

एचवीटीएल, हीट ट्रीटमेंट, प्लांट वन फ्रेम शॉप, इंजन, वे एलेवन, एक्सल और कॉमन सर्विसेस जैसे क्षेत्रों में कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। कॉमन सर्विसेस के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि ट्रिम लाइन में भी मुकाबला रोचक बना हुआ है।

महत्वपूर्ण पदों पर लगभग तय नाम

यूनियन के अध्यक्ष पद पर गुरमीत सिंह तोते का लगातार तीसरी बार चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। आरके सिंह के महामंत्री पद पर बने रहने की संभावना भी प्रबल है।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों की संख्या अधिक

यूनियन की 85 सीटों में से 50 से अधिक सीटों पर कमेटी मेंबर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिनमें कई ऑफिस बियरर भी शामिल हैं। 85 सीटों के लिए 137 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें से 128 ने नामांकन दाखिल किया और जांच के बाद 121 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।



Source link


Spread the love share