दिवाली पर बढ़ जाता है अस्थमा अटैक का खतरा, बचने के लिए फॉलो करें 6 टिप्स

Spread the love share


दिवाली 2024 स्वास्थ्य युक्तियाँ : दिवाली का त्योहार लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव के साथ आता है. इस समय गर्मी-उमस के बाद सुहाना और ठंड का मौसम की शुरुआत हो जाती है. इसी समय एसी और पंखे साफ करके रख दिए जाते हैं और रजाइयां, गर्म कपड़े बाहर निकल आते हैं. साफ-सफाई, पुताई और पटाखों से सल्फर डाई-ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे केमिकल हवा में पहुंचकर सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा देते हैं.

पटाखों का धुआं और ठंड की वजह से बारीक धूल यानी सस्पेंडेड पार्टिकल्स से चेस्ट और लंग्स की नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, ब्रीदलेसनेस जैसी प्रॉब्लम परेशान कर सकती है. इस मौसम में अस्थमा (Asthma) मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. कुछ उपाय अपनाकर अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

दिवाली पर इन उपायों से रोकें अस्थमा अटैक

1. आतिशबाजी से दूर रहें

आतिशबाजी के कारण एयर वॉल्यूशन होता है. इससे निकला धुआं अस्थमा पेशेंट्स के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए जितना हो सके इससे दूर रहें. पेंट, वार्निश, धूल, साफ-सफाई और एलर्जी वाली चीजों से बचें.

2. मास्क पहनें

3. घर में ही रहें

दिवाली के दौरान घर में रहना चाहिए और खिड़कियां बंद रखनी चाहिए ताकि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचे रहें. शाम के समय घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें. धूल और धुएं के पार्टिकल्स से खुद को बचाएं.

4. हेल्दी फूड्स ही खाएं

दिवाली के दौरान अस्थमा अटैक से बचने के लिए खानपान का ख्याल रखें. गर्म दूध, चाय-कॉफी, गुनगुना पानी, ग्रीन टी, अदरक-तुलसी की चाय और गर्म फूड्स ज्यादा से ज्यादा लें. कोशिश करें कि ठंडा पानी, आइसक्रीम, ठंडे फूड्स न खाएं.

5. एक्सरसाइज करें, तनाव से बचें

तनाव अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन करें. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें. इससे अस्थमा के मरीजों की सांस लेने की क्षमता बढ़ सकती है.

6. दवाएं लें

नीचे स्वास्थ्य उपकरण देखें-
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की गणना करें

आयु कैलकुलेटर के माध्यम से आयु की गणना करें



Source link


Spread the love share