फोटो- 15 अक्टूबर एयूआर 1 धोती छात्राएं औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के पीएमश्री अनुग्रह मिडिल स्कूल में हेडमास्टर उदय
जिला मुख्यालय के पीएमश्री अनुग्रह मिडिल स्कूल में हेडमास्टर उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। बच्चों ने नित्य की भांति हाथ धुलाई कर मध्याह्न भोजन किया। हेडमास्टर ने कहा कि साबुन से हाथ धोने से 70 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है। खाने के पहले व शौचालय के बाद अनिवार्य रूप से हाथ की धुलाई करनी चाहिए। इसके जरिए संक्रामक कीटाणुओं से बचा जा सकता है। यह भी कहा कि इस दिवस का उद्देश्य स्वच्छता व सफाई की संस्कृति से बच्चों को अवगत कराना है। इस वर्ष के थीम ‘साफ हाथ अभी भी जरूरी क्यों है’ के माध्यम से हाथ धोने पर जोर देना है। बच्चों में इसकी आदत डालकर श्रेष्ठ व स्वस्थ भारत के निर्माण में विद्यालय की भूमिका अहम हो सकती है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक योगेंद्र, मंजू, शारदा, आभा, शाहीन, प्रेम, सतेन्द्र, सुगंधा, अर्जुन आदि थे।