दशहरे को लेकर यातायात प्लॉन जारी, देखकर ही निकले

Spread the love share


दशहरा पर्व को लेकर यातायात प्लॉन लागू कर दिया गया है। पंचपुरी में अलग अलग स्थानों पर पुतला दहन होता है,इस लिहाज से यातायात प्लॉन तैयार किया गया है

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानहरिद्वारगुरु, 10 अक्टूबर 2024 01:14 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

हरिद्वार, संवाददाता। दशहरा पर्व को लेकर ट्रैफिक रूट लागू कर दिया गया है। पंचपुरी में अलग-अलग स्थानों पर पुतला दहन होता है। इस लिहाज से ट्रैफिक रूट लागू किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दशहरा पर्व के दौरान जाम नहीं लगने देने के निर्देश दिए हैं। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने जानकारी दी कि सेक्टर चार में पुतला दहन के दौरान सिडकुल से आ रहे वाहन सेक्टर-चार से सिविल अनुरक्षण सेक्टर-तीन से स्वर्ण जयंती पार्क होते हुए भगतसिंह चौक की तरफ रवाना होंगे। इसी तरह भगत सिंह चौक से होते हुए वाहन सिडकुल रोशनाबाद की तरफ जाएंगे। सिविल अनुरक्षण सेक्टर-तीन के सामने खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। -सेक्टर चार चौक से स्वर्ण जयन्ती पार्क चौक के मध्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। आपातकालीन स्थिति में वाहन की आवाजाही हो सकेगी।



Source link


Spread the love share