कांग्रेस ने निगेटिव नैरेटिव चलाया, जनता ने रिेजेक्ट कर दिया; हरियाणा के नतीजों पर ललन सिंह और क्या बोले?

Spread the love share


ललन सिंह ने हरियाणा के रिजल्ट पर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला किया है। हरियाणा चुनाव में सिर्फ निगेटिव नैरेटिव चलाया। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोई भी ऐसा नकारात्मक नैरेटिव नहीं होगा जो नहीं चलाया। लेकिन हरियाणा की जनता ने रिजेक्ट कर दिया।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानपटनागुरु, 10 अक्टूबर 2024 09:47 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

हरियाणा में बीजेपी ने हैट्रिक लगाकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मैंडेट हासिल कर लिया है। राज्य के चुनावी नतीजों पर देश भर में राजनीतिक हलचल मची है। भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार जीत हासिल करके ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस पर बिहार में सियासी घमसान मचा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव के लाल सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहां चुनाव परिणाम पर हैरानी जताई तो बीजेपी ने ढोल नगारे बजाकर जश्न मनाया। इधर जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नरेंद्र मोदी सरकार में पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी को बड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि जनता ने इस पार्टी को रिजेक्ट कर दिया है जबकि पीएम मोदी का डंका चारों और बज रहा है।

ललन सिंह ने हरियाणा के रिजल्ट पर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला किया है। उनका दावा है कि हरियाणा चुनाव में सिर्फ निगेटिव नैरेटिव चलाया। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोई भी ऐसा नकारात्मक नैरेटिव नहीं होगा जो नहीं चलाया। लेकिन हरियाणा की महान जनता ने सबको रिजेक्ट कर दिया। इसी का परिणाम है हरियाणा में बीजेपी का सिर्फ सीटों पर जीत का प्रतिशत ही नहीं बढ़ा बल्कि वोट का प्रतिशत भी बढ़ गया है। इससे भी यही साबित होता है कि अब कांग्रेस पार्टी ज्यादा नहीं चलेगी। अब इस मामले में कुछ कहने बोलने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़े:ललन सिंह के मीट चावल भोज में बवाल, देखें Video

इससे पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से नतीजों को लेकर ईवीएम पर फिर सवाल उठाए गए। इसे लेकर सैयद शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर हमला किया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी राज्य में कभी नहीं जीतेगी। जब उनकी अच्छी स्थिति होती है तो ईवीएम को ठीक बताते हैं और जब हार जाते हैं तो मशीन और चुनाव आयोग पपर सवाल उठाने लगते हैं। इन बात को देश की जनता देख और समझ रही है।



Source link


Spread the love share